Archives

पंजाब से बिहार में तस्करी के लिए जा रही 45 लाख रुपये की शराब जप्त|

हरियाणा के पलवल जिले की होडल अपराध जांच शाखा पुलिस ने नेशनल हाइवे गांव बंचारी के पास पंजाब से बिहार में तस्करी के लिए दो कन्टेनरों में भरकर जा रही लगभग 45 लाख रुपये की 747 अग्रेजी शराब की अवैध पेटियां बरामद की है। पुलिस ने शराब की पेटियों के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। 

होडल सीआइए इंचार्ज नरेंद्र खटाना व जांच अधिकारी हाजिर खान ने जानकारी में बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पंजाब से कन्टेनर में भरकर बिहार के सैकडों शराब की पेटियों तस्करी के लिए जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव बंचारी के निकट नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शराब के भरा कन्टेनर जब नाके पर पहुंचे तो पुलिस ने उसे तलाशी के लिए रोक लिया। उन्होंने बताया कि कन्टेनरों में भेरी शराब को लकडी से बुरादे से भरे कट्टों के नीचे छिपाया हुआ था। पुलिस ने जब उन कट्टों को हटाकर कन्टेनर की तलाशी ली तो पुलिस को उन दोनों कन्टेनरों में से 747 पेटियां शराब की बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ दोनों कन्टेनरों को जप्त कर लिया तथा चालक पंजाब निवासी अमरदीन व दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हाजिर खान ने बताया कि यह शराब की पेटियों को तस्करी से लिए पंजाब से बिहार में ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पकडी गई शराब की कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि यह पहले भी इसी प्रकार कई बार शराब की पेटियों की तस्करी पंजाब से अन्य राज्यों में कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। 

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...