Archives

संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

मुंबई: मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान की रविवार की रात को कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गयी. वाजिद की मौत मुंबई के चेम्बूर इलाके के एक अस्पताल में हुई, जहां वे पिछले एक हफ्ते से भर्ती थे.वाजिद खान की मौत की पुष्टि करते हुए संगीतकार सलीम मर्चेंट ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हां, ये सच है कि वाजिद अब हमारे बीच नहीं हैं." सलीम ने एबीपी न्यूज़ से उनकी मौत पर और रौशनी डालते हुए कहा, "तकरीबन 6 महीने पहले वाजिद को किडनी की समस्या हुई थी और फिर उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उसके बाद से उनकी प्रतिकारक क्षमता काफी कम हो गयी थी. जहां तक मुझे पता है पहले वाजिद को गले का इंफेक्शन हुआ और फिर उन्हें कोरोना वायरस होने की खबर आई. इम्युनिटी लेवल डाउन होने की वजह से ही उन्हें कोरोना वायरस हुआ था."सलीम ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वाजिद को कई बार किडनी में इंफेक्शन से गुजरना पड़ा था. उन्होंने बताया कि किडनी और गले के इंफेक्शन के चलते वाजिद को एक हफ्ते पहले फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें कोविड-19 होने की बात पता चली.

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...