सोमवार को रामपुर पुलिस बिना मास्क के बाहर निकले लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शाहबाद गेट चौराहे पर चेंकिग के दौरान पुलिस को स्टार चौराहे की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी।
पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो उसने गति और तेज कर दी। पुलिस ने पीछा करके कार को रोक लिया। कार में डायमंड रोड निवासी सपा नेता आजम खां के समधी और होटल कारोबारी रिजवान खां बैठे हुए थे।
उनका बेटा अब्दुल रहमान कार चला रहा था। पुलिस द्वारा जब कार को रोका गया तो दोनों ने कोई मास्क नहीं लगा रखा था। पुलिस को देखने के बाद भी अब्दुल रहमान ने शाहबाद ने गेट चौराहे पर सार्वजनिक स्थान पर थूका।
दोनों व्यक्तियों द्वारा मास्क न लगाने व सार्वजनिक स्थान पर थूकने के बारे में बताकर जुर्माना करवाने की बात कही गई, इस पर उन्होंने जुर्माना करवाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही पुलिस के साथ नोकझोंक करते हुए हमलावर हो गए। पुलिस से कहने लगे कि तुम हमें मास्क पहनना बताओगे, कानून के बारे में जानकारी दोगे। पुलिस द्वारा कार के कागज मांगने पर गाड़ी के कागज भी नहीं दिखाए।
बाद में पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 188, 269,173,353 व महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार को सीज कर लिया।
बाद में पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 188, 269,173,353 व महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार को सीज कर लिया।
बाद में थाने से पिता-पुत्र को जमानत मिल गई।
शाहबाद से सम्बददाता
इक़बाल हुसैन अब्बासी
No comments:
Post a Comment