Archives

【रामपुर न्यूज़ 】पुलिस ने एक हफ्ते में ढूंढ निकाले ताबिश के हत्यारे।

ताबिस की हत्या का खुलासा दो हत्यारे गिरफ्तार-थाना गंज।

 *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता* -
01. आजाद कमाल    उम्र-32 वर्ष।
02. शहजाद उर्फ जोसेफ    उम्र-26 वर्ष
 *पूछताछः* -

गिरफ्तार अभियुक्त आजाद कमाल द्वारा पूछताछ में बताया कि विगत 12 साल पूर्व मेरा निकाह अलीसा खान उर्फ रानी के साथ हुआ था। हमारे पाॅच बच्चें है, जिसमे से 02 लडके तथा 03 लडकिया है। लगभग दो सालों से मृतक ताबिस का मेरे घर आना जाना था। इसी दौरान ताबिस ने मेरी पत्नी को अपने प्रेम जाल में फसा लिया। इस कारण हम दोनों में झगडे होने लगे थे। लगभग 02 माह पूर्व मेरी पत्नी अलीसा उर्फ रानी अपने साथ मेरे 05 वर्षीय बेटे अली व डेढ वर्षीय पुत्री आयत को लेकर मेरे घर से चली गई थी। ताबिस ने मेरी पत्नी को डूंगरपुर आसरा कालौनी में कमरा दिलवा दिया और स्वयं भी उसके पास आने जाने लगा। इस बात को लेकर मैं बहुत परेशान रहने लगा। मेरे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करू और क्या न करू फिर मैने अपने सौतेले भाई (एक माँ के) शहजाद उर्फ जोसेफ पुत्र सद्दीक उपरोक्त को सारी बात बतायी इसी बीच मैंने फोन से अपनी पत्नी से कई बार बात की। अपने बच्चों को भी अपनी माँ (मेरी पत्नी) से मिलने के लिये उसके पास भेजा परन्तु अपनी पत्नी के बरताव से तंग आकर मेैने अपने भाई शहजाद उर्फ जोसेफ के साथ ताबिस को जान से मारने की योजना बनायी और दिनांक 26.05.2020 को मैं व शहजाद ताबिस की तलाश में डूंगरपुर आसरा कालौनी गये तभी ताबिस पर मेरी निगाह पडी वह मोटर साईकिल से पक्षी बिहार की तरफ जा रहा था। हम दोनों उस पर नजर रखते हुए सदर तहसील के सामने झुंडो में छिपकर खडे हो गये जैसे ही ताबिस की मोटर साईकिल हमारे पास आयी। हम दोनों ने उसको रोक लिया और पहले से ही लोड अपने-अपने 315 बोर के तमंचो से फायर किया। एक गोली उसकी कनपटी में लगी जिसकी उसकी मृत्यु हो गयी। इसके बाद हम दोनो अपनी मोटर साईकल से स्वार बस अड्डा होते हुए, नानकार को जाने बाले बाईपास तिराहे पर लगे नल पर आये वहां हम लोगो ने अपने हाथ पैर धुले पानी पिया और अपने तमंचो को वहीं पर छुपाया, इसके बाद मैं कई दिनों तक इधर उधर भागता रहा।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...