सैफनी के वरिष्ठ समाजसेवी फैज़ान खांन ने सम्पूर्ण क्षेत्र को सैनीटाइज कराने के साथ-साथ ग़रीब असहाय लोगों की भी हर सम्भव मदद की अब जबकि लॉक डाउन की इस परिस्थिति में समस्त कारोबारी अत्याधिक परेशान हो गए हैं, इस परिस्थिति को देखते हुए समाजसेवी फैज़ान खांन ने अपनी पचास दुकानों का लॉक डाउन शुरू होने से लॉक डाउन ख़त्म होने तक का किराया माफ़ कर दिया है,
उनका कहना है कि इस संकट की घडी में जब दुकानदार दुकान ही नहीं खोल रहा है तो उससे किराया लेना अन्याय है इसलिए आवश्यक है कि इस वक़्त जो भी छोटे बड़े कारोबारी हैं उनकी हर सम्भव मदद कर के उनको मुख्य धारा में जोड़ा जाए, समाजसेवी फैज़ान खांन ने आह्वान किया कि इस परिस्थिति में सभी दुकान मालिकों को चाहिए कि अपनी अपनी दुकानों का किराया माफ़ कर के दुकानदारों की मदद करें और अपने सच्चे हिंदुस्तानी होने की मिसाल पेश करें!
शाहबाद से सम्बददाता
इक़बाल हुसैन अब्बासी की रेपोट
No comments:
Post a Comment