Archives

हंदवाड़ा शहीदों की याद में 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि|

हंदवाड़ा शहीदों की याद में 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि|

 

मुकेश वशिष्ट (हसनपुर पलवल) :- रविवार को हंदवाड़ा शहीदों  की याद में भारत विकास परिषद होडलजिला रैड क्रॉस सोसाइटीपलवलश्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सहयोग एक स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में डॉक्टर जे.केमित्तल स्टेट कन्वेनरभारत विकास परिषद  होडल की अहम भूमिका रही। उन्होंने स्वयं 36वीं बार रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के सफल आयोजन में राजेन्द्र मंगलादुवँ चंद अग्रवालमुरारी लाल गोयलराम कुमार मंगलाभोजराज गर्गचंदरपाल जैनराजेश गर्ग तथा बाबू कालरा का अहम योगदान रहा।

 

इस शिविर की विशेष खासियत रही कि रैड क्रॉस के स्वयं सेवकों ने शिविर स्थल पर आने वाले सभी रक्तदाताओ के हाथ सेनिटीज़र से संक्रमण रहित कराया। उसके बाद सभी रक्तदातों को सोशल डिस्टनसिंग के माध्यम से रक्तदान एरिया में आने दिया। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी की कोई भी एक दूसरे के संपर्क में न आए। जैसा कि कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने का महामंत्र सोशल डिस्टनसिंग बताया जा रहा है। इस शिविर के सभी रक्तदातों को महेश मलिकट्रेनिंग ओफिसर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल ने रक्तदान के सभी फायदे बताये और जन सामान्य से अपील भी की कि वो किसी भी रक्तकोष में जाकर रक्तदान करें ताकि रक्त का अभाव न रहे और रक्त के अभाव में किसी की जान न जाये।

 

खासतौर पर थैलेसिमिक बच्चों तथा कैंसर पीड़ितों को रक्त मुहैया कराकर उनके चेहरे पर खुशी लाई जा सके। डॉक्टर प्रशांत गुप्तासंरक्षकजिला रैड क्रॉस सोसाइटी ने अनुरोध किया कि हमें अपना जन्मदिनशादी की सालगिरहअपने बुजुर्गों की पुण्यतिथि तथा अन्य सभी समारोह रक्तदान करके मनाने चाहियें ताकि इस रक्त के अभाव से बचा जा सके। इस शिविर में 70 रक्तदाताओ ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसका श्रेय भारत  भारत विकास परिषद तथा रैड क्रॉस तथा रैड क्रॉस के स्वयं सेवकों गौरव माहौरपूनमनमृताअंकित सौरोत तथा रैड क्रॉस के आजीवन सदस्य प्रेम सिंह को जाता है।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...