Archives

पुलिस पार्टी पर गोली चलाने वाले रेती चोरी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

होडल अपराध जांच शाखा पुलिस ने हत्या के प्रयास से पुलिस पार्टी पर गोली चलाने वाले यमुना रेती चोरी गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत मेंहोडल जांच अधिकारी हरबीर व हाजिर खान ने जानकारी में बताया कि 9 जनवरी 2020 को पुलिस को सूचना मिली कि रेती चोरी गिरोह के कुछ सदस्य डम्फरों में रेती चोरी करके उन्हें तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दीघौट के पास नाका लगाकर इन गिरोह के सदस्यों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इन गिरोह के सदस्यों ने पुलिस नाके को तोडते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिसकर्मियों भी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने इस घटना में आधा दर्जन रेती चोरी गिरोह के सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में गांव बडौली निवासी रवींद्र उर्फ रब्बो को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि गांव सुल्तानपुर निवासी संजय उर्फ खुररी व महेश, बडौली निवासी नवीन उर्फ बंटी, काशीपुर निवासी खिमेश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में लिप्त एक और आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल होने वाले हथियार व डम्फर भी बरामद करने हैं। 

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...