हसनपुर पलवल (मुकेश वशिष्ठ) :- होडल थाना पुलिस ने महिला के घर में लूटपाट के इरादे से जबरदस्ती घूसने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने एक चैन सिनैचिंग व लूटपाट की वारदात का भी खुलासा किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को अदालत में पेश किया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों में से दो बदमाशों को जेल भेज दिया है जबकि एक बदमाश को दो दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को अभी एक बदमाश से लूटी गई बाइक भी बरामद करनी है।
जांच अधिकारी यशपाल ने जानकारी में बताया कि 11 अप्रैल को बाइसी मौहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में कहा कि तीन युवकों ने लूटपाट के इरादे से उसके घर में जबरदस्ती घूसने की कोशिश की है। पुलिस ने इस मामले में होडल गढिया मौहल्ला निवासी दुष्यंत, रवि उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने डाढका रोड से गांव डाढका निवासी एक व्यक्ति से एक हजार रुपये की नगदी, बाइक तथा राविया पट्टी में एक महिला से चैन छिनने की बात कबूली थी।
इस मामले में इन दोनों के साथ गढिया मौहल्ला निवासी मनोज भी सम्मलित था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों ने महिला की चैन व एक हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने तीन बदमाशों को अदालत में पेश करके दुष्यंत व रवि को जेल भेज दिया है जबकि आरोपी मनोज को दो दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को मनोज से लूटी गई बाइक भी बरामद करनी बाकि है।
No comments:
Post a Comment