रामपुर।कोरोना वायरस के चलते दो माह पहले कोर्ट बंद कर दिए गए थे।लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार से कोर्ट में कामकाज चालू करने के बात कहीं है।जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता चौधरी ने नबताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर जिला अदालतों में कामकाज शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।बताया कि अदालतों में कामकाज के दौरान कोई भी वादकारी कोर्ट में नहीं जाएगा। कोर्ट में केवल वकील न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी ही जा पाएंगे।इन सभी की मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सभी को मास्क पहनना जरूरी होगा साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा उन्होंने बताया कि कोर्ट में जमानत पत्र ऑनलाइन ई-मेल के जरिए देना होगा।इसी के जरिए अधिवक्ताओं को सुनवाई की तारीख भी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि कोर्ट में प्रत्येक दिन का अधिकारियों के कामकाज के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है।कोर्ट परिसर में किसी भी तरह की भीड़ नहीं लगेगी।इस दौरान एडीजे स्तर और सीजीएम व एसीजीएम की कोर्ट ही संचालित की जाएंगी सचिव ने बताया कि अधिवक्ताओं का ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।उनको सभी आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
No comments:
Post a Comment