रामपुर। मतगणना घपले का आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यकताओं ने हंगामा शुरु कर दिया।
जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज करके उनको वहां से खदेड़ दिया। जिसमे कई नेता घायल हो गए। उसके बाद सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठे गए। गंज कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान दोपहर बाद परिणाम आने शुरु हो गए थे। इस दौरान वार्ड 21 से सपा के सभासद अजहर मियां जीत गए थे। जबकि बीजेपी के प्रमाेद कुमार हार गए। जीत का अंतर महज 32 मतों का था। भाजपाइयों ने री-काउंटिंग की मांग की। जिस पर आरओ ने लिखित में देने की बात कही। इसका सपाइयों ने विरोध किया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घपले का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां हंगामा खड़ा हो गया। कोतवाल गंज ने फोर्स के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। इस लाठीचार्ज में चेयरमैन पद की प्रत्याशी के पति भारत भूषण गुप्ता भी घायल हो गए। उसके बाद सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर धरने पर बैठे गए। गंज कोतवाल के खिलाफ सपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
कोतवाल हो हटाने की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंज इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा पर सपा से मिले होने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे गए। उसके बाद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। जिस कारण से वहां पर अफ रा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बीजेपी कार्यकर्ता अभी तक कोतवाल को हटाने की मांग कर रहे हैं।
वार्ड 21 से एक प्रत्याशी जीत गया था। भाजपा कार्यकर्ता दुबारा से गिनती करने का आरोप लगा रहे थे। जबकि जीता हुआ पक्ष मना कर रहा था। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया था।
No comments:
Post a Comment