Archives

प्रवासी मजदूरों के काफिले से बिछुड़ी नाबालिग को घर पहुंचाने का पुलिस ने उठाया बीड़ा|


 

मुकेश वशिष्ट (हसनपुर पलवल) :- प्रवासी मजदूरों के काफिले में अपने परिवार से बिछड़ी 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को उसके घर पहुंचाने का पलवल पुलिस ने बीड़ा उठाया। दिल्ली से अपने परिवार के साथ पैदल अपने पैतृक गांव जा रही नाबालिग लडक़ी परिवार से उस समय बिछड़ गई जब वह बल्लभगढ़ की अनाज मंडी के पास खाना लेने लगी।

 

पलवल जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि यह लडक़ी दिल्ली के सराय ख्वाजा में परिवार के साथ रहती थी और इसके पिता ऑटो चलाया करते हैं। लॉकडाउन के चलते यह लडक़ी परिवार के साथ पैदल अपने उंधेरी गांवजिला फतेहपुर सिकरी (राजस्थान) के लिए जा रही थी। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी के पास समाजसेवी संस्था द्वारा खाना वितरित किया जा रहा था तो यह लडक़ी खाना लेने लगी और परिवार से बिछड़ गई।

 

किसी सज्जन व्यक्ति ने इस लडक़ी ऑटो में बैठा दिया और जैसे-तैसे पलवल के गांव अटोहां के समीप पहुंच गई। जहां पर इस लडक़ी ने पुलिस कर्मियों को देखा और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लडक़ी को महिला पुलिस कर्मियों के साथ उसके गांव के लिए रवाना किया गया। जहां पर मौजीज लोगों से जांच-पड़ताल करके इसे परिवार के हवाले किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...