Archives

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने दी एक दूसरे को बधाइयां

शाहबाद।  हिंदी  पत्रकारिता दिवस पर नगर के पत्रकारों ने एक दूसरे को  बधाइयां दीं।  साथ ही  समाजसेवी  लोगों ने भी  पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं।  सोशल डिस्टेंस का  पालन करते हुए  सीमित पत्रकारों ने अपने अपने संबोधन में सामाजिक सुधार पर ज्यादा जोर दिया । उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल  के जिला मंत्री  मुकेश गुप्ता ने भी पत्रकारों  को बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं भी की है। अपने संबोधन में पत्रकार संघ शाहबाद के अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर ने कहा  कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के कारण पत्रकारों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है कि समाज में छुपी हुई कुरीतियों व बुराइयों को  दूर कराएं ।  पत्रकार संघ शाहबाद के संरक्षक सखावत अली ने कहा कि हम सभी पत्रकारों को आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता का परिचय देना चाहिए।  पत्रकार संघ के प्रवक्ता सिफत मियां ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है इसलिए पत्रकारों को अपने अपने न्यूज़पेपर या चैनल्स के माध्यम से समाज को मजबूत बनाने वाले मैसेज प्रसारित करने चाहिए । पत्रकार संघ शाहबाद के कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार देश को मजबूत बनाने के लिए देश की जनता एकता का परिचय देती है उसी प्रकार पत्रकारों के  संगठन को मजबूत बनाने के लिए भी हर पत्रकार को समय-समय पर एकता का परिचय देना चाहिए । पत्रकार संघ शाहबाद के उपाध्यक्ष अखिलेश रस्तोगी ने कहा जिस प्रकार सामाजिक, व्यापारिक संगठन होते हैं  उसी प्रकार पत्रकारों के इस संगठन  को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हम सभी पत्रकारों की है । पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष  शराफत हुसैन ने कहा  कि यदि किसी पत्रकार की कलम को दबाने का प्रयास किया जाता है  तो पूरा संगठन  मजबूती के साथ उस पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा होगा।  एक दूसरे को बधाई हो देने वालों में पत्रकार संघ शाहबाद से सखावत अली, राजीव कुमार भटनागर,  अखिलेश रस्तोगी, शराफत हुसैन, सिफत मियां, शाहनवाज अली,  राजू गुप्ता, मनीष शर्मा, राम सुमन पाराशरी, ज़हीन खान, मुस्तफा भाई, विशाल जोशी इक़बाल अब्बासी आदि शामिल रहे।

शाहाबाद सम्बददाता
इक़बाल हुसैन अब्बासी

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...