मंडल अध्यक्ष के सुझाव पर साइड के हिसाब से खुला बाजार
शाहबाद। शाहबाद में शुक्रवार से बाजार खोलने की नई व्यवस्था बना दी गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के सुझाव प्रशासन ने मुहर लगा दी। एसडीएम मान सिंह पुंडीर ने सुझाव से प्रभावित होकर एक दिन में सड़क की एक साइड की दुकानें खोलने का आदेश जारी कर दिया। अब तक कुछ ही कामों से संबंधित दुकानें खुल पा रही थीं। व्यापारी नेता के सुझाव के बाद अब हर तरह के सामान की दुकान खोली जा सकेंगी। जिससे व्यापारियों में भी खुशी की लहर है।
शुक्रवार को नई व्यवस्था के बाद बाजार में लोगों ने आराम से खरीददारी की। सोशल डिस्टेंस भी बना रहा। नोडल अधिकारी सुरेंद्रराम आईएएस भी शुक्रवार को शाहबाद पहुंचे थे। उन्होंने महेश गुप्ता की बहुत सराहना की। कहा कि इस तरह के सहयोग और मेहनत करने वाले व्यापारी नेता हों तो व्यापारियों के साथ ही प्रशासन को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। उन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया।
साथ ही कहा कि प्रवासियों पर नजर रखें और तुरंत स्थानीय अधिकारी को सूचित करें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, तहसील मंत्री शान अली, आकाश शंकर, अन्नू रावत, अमित चंद्रवंशी, गोपाल गुप्ता, मनीष शर्मा, गुलवकार शमसी, सिपाहीलाल लेखपाल, कानूनगो सरबन सिंह,मुकेश गुप्ता सभासद अरशद बाबू, ऐडवोकेट फराज़ उन नबी ,मोहसिन अंसारी मोजूद रहे।
शाहाबाद से सम्बददाता
इक़बाल हुसैन अब्बासी की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment