Archives

मऊ--स्वर्ण व्यवसायी से हुये लूट मामले का हुआ खुलासा, कब्जे से लूट के आभूषण/रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद

मऊ--स्वर्ण व्यवसायी से हुये लूट मामले का हुआ खुलासा, कब्जे से लूट के  आभूषण/रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद-
 पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय  सफलता हाथ लगी जब अईलख बलिया बार्डर के पास से एक अपाची (बिना नम्बर) पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने के इशारा किया गया तो बाइक सवार वाहन पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये दो लोगों को पकड़ लिया गया, इस दौरान एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम राजू बनवासी पुत्र संजय बनवासी निवासी डीहतिलक ठाकुर थाना हलधरपुर व सुनील बनवासी पुत्र रामप्रसाद निवासी कालनपुर थाना जमनिया जनपद गाजीपुर बताया गया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम आदित्य उर्फ गोल पुत्र बृजेश यादव निवासी पहसा थाना हलधरपुर बताया गया जो थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 23/20 धारा 392 भादवि में  वांछित अभियुक्त हैं। उक्त पकड़े गये अभियुक्तों के तलाशी के दौरान उक्त लूट व अन्य घटनाओं से सम्बन्धित आभूषण, 9 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल अपाची बरामद हुई। 

सम्बददाता
आफ़ताब
         

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...