रामपुर। शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक अनुराग शर्मा की हत्या के मामले में सीसीटीवी के फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।
इन सुरागों के जरिए पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझा लेने का दावा कर रही है। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि हमें दो-तीन क्लू मिले हैं, जिसके जरिए इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है।अनुराग की हत्या के बाद पुलिस हर एंगल पर कार्य कर रही है। उनके खिलाफ जिन मामलों में मुकदमा दर्ज था, उसमें बदले की भावना से कार्रवाई को ध्यान में रखकर पुलिस उन सभी लोगों पर नजर रखे हुए है जो अनुराग से रंजिश रखते थे। पुलिस ने बुधवार की रात ही कुछ लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया था। एक युवक को अजीमनगर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया हैएसपी शगुन गौतम का कहना है कि हमारे हाथ जो सुरागलगे हैं उसका खुलासा अभी नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इससे अपराधी सतर्क हो सकते हैं। हम इतना जरूर कह सकते हैं कि इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
रामपुर सम्बददाता-शाहबेज आलम
दा इंडिया लाइव
No comments:
Post a Comment