पलवल हसनपुर (मुकेश वशिष्ट) 10 जून :- भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने के लिए 500 मास्क रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के पदाधिकारियों को सौपे संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल तथा डीओसी गाइड विरजन रानी के नेतृत्व में संस्था ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क लगाने के प्रति जागरूकता अभियान के तहत दस हजार मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है|
संस्था के समस्त जिले के स्वयंसेवक जिला प्रशिक्षक सुनील कुमार मुकेश डागर भारत दहिया विष्णु गौड हरीश चंद्र प्रभु दयाल रोहताश भगवान सिंह लक्ष्मण प्रसाद सुशील तेवतिया सुखवीर रावत शारदा पाराशर गीता देवी मुक्ता शर्मा विनोद कुमारी मोनिका संजू वाला निशी वाला अर्चना अमित सुमित सोनू विकास योगेश रोवर्स के मार्गदर्शन में अपने हाथों से मास्को का निर्माण करके जागरूकता अभियान को प्रगति दे रहे हैं|
जिले के अनुपम, एचजीएम, आई एस मेमोरियल, त्यागी, मॉडर्न, श्री राम बाल विद्या निकेतन टैगोर पब्लिक स्कूल, बहीन आरोही, मॉडल स्कूल गदपुरी आदि
निजी तथा सरकारी विद्यालयों के स्काउट्स गाइड रोवर्स और रेंजर्स भी विद्यालय के प्रबंधको तथा प्रधानाचार्य के निर्देशन में मास्को का निर्माण करके मुहिम में अपना विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं|
संस्था के पदाधिकारियों ने रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी महेश मलिक प्रशिक्षण अधिकारी संजय कौशिक डॉ प्रशांत गुप्ता संरक्षक रेड क्रॉस सोसाइटी अंजलि भयाना, नीतू सिंह, रविन्दर कुमार, अशोक कुमार सहरावत, राजेंद्र कुमार, अंकित सोरौत, सुनील कुमार को प्रदान किए|
No comments:
Post a Comment