Archives

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चल रही काउंसलिंग रूकी.

रामपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में काउंसलिंग हुई। हालांकि, दोपहर को तीन बजे के बाद शासन के आदेश के बाद काउंसलिंग रोक दी गई
लेकिन तब तक 441 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी थी। इसमें 273 महिलाएं एवं 168 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। 20 टेबलों पर यह काउंसलिंग हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

प्रदेश सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त 69 हजार पदों पर रिक्तियां निकाली गईं थीं। इसकी परीक्षा जनवरी 2019 को आयोजित की गई थी, लेकिन परिणाम जारी नहीं किया गया था। दरअसल, कटऑफ को लेकर शिक्षामित्रों और बीएड डिग्री धारकों के बीच ठन गई थी। मामला हाईकोर्ट तक गया, जहां कोर्ट शिक्षामित्रों को झटका देते हुए फैसला सुना दिया था। कोर्ट ने सरकार की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों को सही माना और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए। इसके बाद पिछले माह ही शिक्षक भर्ती की इस परीक्षा का परिणाम आया था, जिसके बाद आवेदकों ने अपने परीक्षा परिणाम के अनुरूप आवेदन किया।
बुधवार को आवेदकों की काउंसलिंग होनी थी। लिहाजा, काउंसलिंग के लिए नुमाइश मैदान पर 20 टेबलें लगाए गईं, जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। एक खंड शिक्षाधिकारी समेत तीन कर्मचारियों की देखरेख में तीन टेबलों पर काम चल रहा था। बुधवार सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह दस बजे से अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई। इस बीच हाईकोर्ट ने किसी मामले को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश दे दिए, लेकिन रामपुर आदेश न आने की वजह से काउंसलिंग जारी रही। दोपहर तीन बजकर नौ मिनट पर आदेश आया, तो काउंसलिंग भी रोक दी गई। तब तक 441 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी थी, जिनके कागजात विभाग के पास जमा हो गए। इसके बाद बाकी अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया।

फोटो स्टेट कराने के लिए उमड़ी भीड़ 

रामपुर। काउंसलिंग कराने आए अभ्यर्थियों में कुछ अभ्यर्थियों के पूरे कागजात नहीं थे। कुछ लोगों के पास फोटो कॉपी नहीं थीं। ऐसे में अभ्यर्थी पनवड़िया स्थित फोटो स्टेट की एक दुकान पर आ गए। कुछ ही देर में दुकान के आगे अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। हालांकि, अपनी बारी के अनुरूप सभी ने फोटो स्टेट कराई।
धूप में बैठे अभ्यर्थी, निकला पसीना
रामपुर। काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थी धूप में बैठकर ही अपने दस्तावेज सेट करते रहे। कोई पेड़ के नीचे बैठकर अपना फार्म भर रहा था तो कोई दीवार की छांव के सहारे अपना काम पूरा कर रहा था। इस बीच कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी नजर आए, जो तेज धूप में ही सिर्फ अपने काम में लगे थे।
महिला एवं पुरुषों की हुई अलग-अलग काउंसलिंग

रामपुर। काउंसलिंग कराने के आए अभ्यर्थियों में से दोपहर तक 441 की काउंसलिंग ही हो सकी। इसमें से 273 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, तो 168 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। दिव्यांगों के लिए आरक्षित पदों के सापेक्ष छह महिलाओं के पद थे, जिसमें तीन महिलाओं ने अपनी काउंसलिंग कराई, जबकि 19 दिव्यांग पुरुष में आठ पुरुषों ने अपनी काउंसलिंग कराई। यही नहीं नुमाइश ग्राउंड पर चल रही काउंसलिंग के लिए महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गईं थीं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन हो सके।


No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...