Archives

स्लग-बोलेरो में फंसा बाइक को दो कि.मी. तक घसीटते रहा ब्लोरो

बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत व उसका साथी गंभीर रूप से घायल

-जनपद सोनभद्र के स्थानीय थाना कोन क्षेत्र रोरवा में कोन - विंढमगंज मार्ग पर सायं छः बजे विंढमगंज की ओर से चला आ रहा ब्लोरो ने कोन की ओर से जा रहा बाइक में जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी , वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सायं छः बजे विंढमगंज की ओर से चला आ रहा ब्लोरो रोरवा पांडु नदी पुलिया के समीप ही विंढमगंज की ओर जा रहे बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार दो में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ; जिसकी स्थिति बेहद नाजुक बतायी जा रही है, जिसे पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा कोन अस्पताल ले जाया गया , वही गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज हेतु चोपन अस्पताल भेज दिया! चश्मदीद की माने तो टक्कर इतना जोरदार था की जब तक लोग समझ पाते की ब्लोरो के बोनट में फंसे बाइक को घसीटते हुए लगभग दो कि.मी. दूर बगिया ले आया, इधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घायल युवक को इलाज हेतु भेजा , वहीं ब्लोरो व बाइक को थाने ले आयी, बाइक सवार दोनों युवक झारखंड के नगर थाना क्षेत्र ग्राम सगमा के निवासी बताया जा रहा है, खबर लिखने तक युवकों का नाम पता नहीं चल पाया है 

दिनांक-06.06.2020
---------------------
संवादाता-मुकेश चंद्र दुबे
   सोनभद्र 

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...