योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही शासन द्वारा मान्यता प्राप्त/संस्था/शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से हिंदी शीघ्रलेखन (हिंदी स्टेनोग्राफी) परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और हिंदी शीघ्रलेखन में 140 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है। इन पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि 30 मई 2020 तक जारी रहेगी।
वेतनमान - 56100-177500 रुपए/लेवल - 12
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है।
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।
- छत्तीसगढ़ के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
- आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी।
- सभी तरह की छूट को मिलाकर आयु 45 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन
स्किल टेस्ट और इंटरव्यू। दोनों में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।
परीक्षा शुल्क
अनारक्षित वर्ग - 350 रुपए
ओबीसी - 250 रुपए
एससी/एसटी/दिव्यांग- 200 रुपए
विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन का लिंक-
इच्छुक उम्मीदवार 30 मई तक cgvidhansabha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment