इसके लिए आज यानि सोमवार की शाम चार बजे से IRCTC की वेबसाइट पर टिकटों की आनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी. रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर पूरी तरह बंद रहेंगे. इन ट्रेनों के टिकट के लिए काउंटर टिकट की बिक्री बिल्कुल नहीं होगी. इसके साथ ही प्लेटफार्म टिकट भी नहीं बिकेंगे. रेलवे की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, जम्मू तवी के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी.
ट्रेन से यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. फेस मॉस्क पहनने वालों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने को मिलेगा. इसके साथ ही सबकी स्क्रीनिंग की जाएगी. बुखार, सर्दी-जुकाम के संदिग्ध लक्षण वाले यात्रियों को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी. यात्रियों को सफर के दौरान कंबल या चादर नहीं दिया जायेगा. ट्रेन में कोच के अंदर एसी का तापमान भी एक निश्चित डिग्री पर होगा.
No comments:
Post a Comment