शाहबाद (रामपुर)। पांच साल की मासूम के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत खराब देकर परिजनों के होश उड़ गए। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्ची के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पांच साल की बच्ची दुष्कर्म करने का मामला शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां के रहने वाले एक ग्रामीण का कहना है कि रविवार दोपहर को उसकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पास में रहने वाले उसके रिश्ते का भाई महेंद्र उसको किसी बहाने से अपने घर ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने चिल्लाने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को छोड़कर वहां से फरार हो गया। बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। बाद में इस मामले में पीड़िता पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी आईपीसी की धारा 342, 376 ए,बी और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहबाद इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसको तलाश किया जा रहा है।
शाहाबाद से सम्बददाता
इक़बाल हुसैन अब्बासी की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment