जहां एक तरफ पूरा देश इस वक्त कोरोना जैसे संक्रमण महामारी से जूझ रहा है वही खीरों थाना क्षेत्र के रनापुर पहरौली में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रनापुर पहरौली के तीन लोग मस्जिद के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठें थे। जोरदार बरसात के साथ गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से शाह आलम पुत्र रहीम खान, फतेह खान पुत्र शाबिर अली व आमिर बेग पुत्र मुस्तेजा गंभीर रूप से झूलस गए। जिन्हें आनन फानन खीरों अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद आलम को डाक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।और ऐसी कई घटनाएं आज हुई। आपको बताते चलें कि आंधी और तूफान के चलते तेज बारिश हुई और आंधी तूफान में लोगों की टीन सेड हवा में उड़ती हुई दिखाई दी जिसमें लोगों की जान भी गई है लोगों के पेड़ भी नीचे से गिर गए बिजली के खंभे भी गिर गए लाइट भी गुल हो गई।
रिपोर्ट- प्रभात कुमार सिंह
No comments:
Post a Comment