अस्पताल को सीज कर दिया गया है
हरदोई जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला दूसरे मामलों से अपने आप में अलग और बेहद गंभीर किस्म का है। दरअसल जो कोरोना वायरस संक्रमित मरीज हरदोई में पाया गया है यह डॉक्टर आरएस तोमर हड्डी के अस्पताल में अपना उपचार कराने आया था। इस मरीज के दोनों पैर बरेली में सड़क हादसे में कुचल गए थे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद यह हरदोई लाया गया था।
बरेली में ही इसका कोविड-19 टेस्ट किया गया था। शनिवार 30 मई को यह मरीज डॉक्टर तोमर की क्लीनिक पर पहुंचा था। रविवार को इसका ऑपरेशन होना था लेकिन उससे पहले शनिवार देर रात इसकी कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जब स्वास्थ्य महकमे को इसके नर्सिंग होम में भर्ती होने की बात पता चली आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो मामला और बेहद गंभीर निकला।
दरअसल कोविड-19 पॉजिटिव मरीज खुद चलने फिरने की भी पोजीशन में नहीं था और वह अपने तीन तीमारदारों की बदौलत लादकर लाया गया था। मरीज की कंडीशन देखते हुए हैं उसके तीमारदार भी साथ में ही कोविड-19 अस्पताल भेजे गए हैं। जबकि अंजाने में अस्पताल के कर्मचारी भी उसके संपर्क में आये हैं। हालांकि देर रात तक तो तोमर गली को सील रखा गया, अब पुलिस ने पहुँच कर अस्पताल को सील कर दिया है और यहां जितने भी मरीज भर्ती थे उन सबका सैंपल कराया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment