औरैया जुहीखा। ज्ञात है कि तीन दिन पहले ग्राम बबाईन में नाव दुर्घटना हुई थी जिसमें दो बच्चों की मृत्यु हुई थी,।आज औरैया जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत बबाईन दुर्घटना में मारे गए पीड़ित परिवार पप्पन सिंह सेंगर के घर पहुंच कर दर्दनाक मौत के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की साथ उन्होंने ही इटावा जनपद के शासन प्रशासन के द्वारा आज तक इस दुर्घटना के प्रति बरती गई घोर लापरवाही और तो और नदी घाट पर नाव दुर्घटना स्थल पर लगातार दो दिनों तक नदी में डूबे हुए सामान और मोटरसाइकिल निकालने में चार गांवों का आदमी लगा रहा लेकिन शासन प्रशासन के किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं समझी जो दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर इन लोगों की मदद करता।
ज्ञात हो हमारे संवाददाता द्वारा बिठौली थाना, चकरनगर इटावा को फोन द्वारा सूचित करने के बाद भी नहीं पहचे, तथा सोचने योग्य बात यह है कि चंबल सैंन्चुवरी विभाग जिसके क्षेत्र में यह घटना घटी वो विभाग जिसकी पूरी जबाबदेही सुनिश्चित है लेकिन आज तक उस विभाग ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस बात को सुनकर दीपू सिंह राजावत ने गहरा रोश जताया तथा पीड़ित परिवार को पूरी मदद करने के लिए अस्वासन दिया साथ ही इटावा सदर बिधायक सरिता भदौरिया जी से सहयोग के लिए पीड़ित परिवार को उनके पास लेजाकर बात कर सहयोग करवाने के लिए कहा। उनके साथ जिलापंचायत सदस्य सोनू सेंगर और मोनू सेंगर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment