Archives

बिहार: लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस महामारी को रोकने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रही है। लेकिन फिर भी ऐसे कई लोग हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण का है जहां पर लोगों को समझाने पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। 


बता दें ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर पुलिसकर्मियों और मेडिकल की टीम के साथ हरसिद्धि गांव में लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए पहुंची थी। लेकिन अचानक गांव के लोग उग्र हो गए और पूरी टीम पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने हालाक को काबू में कर लिया है और सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है। पुलिस का कहना है कि इस हमले में मेडिकल टीम के साथ कुल पांच लोग घायल हुए हैं। बता दें कि पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि गांव में लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। इसी को लेकर पूरी टीम लोगों को समझाने के लिए गांव पहुंची थी। 


No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...