Archives

CM योगी का निर्देश: राशन कार्ड ना होने पर भी जरूरतमंदों को दें खाद्यान्न

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्देश दिये कि सभी जरूरतमंद और पात्र लोगों को राशन कार्ड दिए जाएं तथा राज्य में आने वाले सभी प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को चरणबद्ध ढंग से राशन कार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। अपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों सहित किसी भी जरूरतमंद के पास राशन कार्ड न होने पर भी उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को भी भोजन अथवा खाद्यान्न की समस्या न होने पाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निगरानी समितियों को गृह पृथक-वास की अवधि में प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के सर्विलांस का कार्य करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि निगरानी समितियों के द्वारा यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि चोरी-छिपे उनके क्षेत्र में आए तो वे प्रशासन को सूचित करें। बाद में निगरानी समितियां वृक्षारोपण तथा खाद्यान्न वितरण में भी उपयोगी भूमिका निभा सकती हैं।

निगरानी समितियों के कार्य के लिए एक व्यवस्था तैयार करने के निर्देश देते हुए योगी ने कहा कि इस समिति में ग्राम प्रधान, ग्राम चौकीदार, आशा वर्कर स्वच्छाग्रही, युवक मंगल दल तथा नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को शामिल किया जाए।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा, मेरठ तथा कानपुर नगर में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन को टैग किया जाए। सभी कृषि विज्ञान केन्द्र कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) को बढ़ावा दें तथा किसानों को कृषि विविधिकरण के लिए प्रशिक्षित करें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं क्रय केन्द्र की व्यवस्था को और बेहतर ढंग से लागू किया जाए। किसानों के हित में कुछ स्थानों पर निजी मण्डियों की स्थापना करायी जाए।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बरसात के मौसम में होने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभी से तैयारी प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि संचारी रोगों से बचाव तथा उपचार एवं गर्मी के मौसम में सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।


No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...