Archives

“रक्तदान-महादान-जीवनदान” उद्देश्यपूर्ति में लॉकडाऊन के चलते रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल, सामाजिक संस्थाओं व रक्तदाताओ ने मिलकर निभाई अहम भूमिका|

“रक्तदान-महादान-जीवनदान” उद्देश्यपूर्ति में लॉकडाऊन के चलते रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल, सामाजिक संस्थाओं व रक्तदाताओ ने मिलकर निभाई अहम भूमिका|

 

पलवल हरियाणा (मुकेश वशिष्ट) :- कोविड-19 महामारी के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से लॉकडॉन किया गया। जिसके चलते जिले की सामाजिक संस्थाओंरक्तदाताओजिले के तीनों रक्तकोषसरकारी अस्पतालपलवललाइफ लाइन चेरिटेबल रक्तकोष तथा अपना ब्लड बैंकपलवल के सामने थैलेसिमिक बच्चोंघातक बीमारियों के मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं को रक्त उपलब्ध कराना संभव नही हो पा रहा था। 

 

रक्तदान-महादान-जीवनदान के उद्देश्य को मद्देनज़र रखते हुए रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल ने जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर योजना बनाई की किसी भी थैलेसिमिक बच्चेघातक बीमारी के मरीज तथा गर्वभती महिला की रक्त के अभाव में जान न जाये। रैड क्रॉस ने दिनाँक 18/3/2020 से दिनाँक 15/5/2020 तक 61 लघु स्वेच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन उचित सोशल डिस्टनसिंगसाफ सफ़ाई को देखते हुए भवनों को सेनिटाइज कराते हुए तथा रक्तदातों के हाथ संक्रमण रहित करते हुए कराया गया।

 

इन शिविरों के दौरान रक्तदाताओ को घरों से रक्तकोष तक लाया ले जाया  गया। इन 61 रक्तदान शिविरों में अनुभूति सेवा समितिउपकार मण्डल हसनपुररोटरी क्लब पलवल संस्कारयुथ डेवलपमेंट क्लब,पृथलारोटरी क्लब पलवल सिटीजन स्वास्थ्य एवं शिक्षा समितिमानव सेवा समितिकौशिक मेडिकल एजेंसीपलवल डोनर क्लबगीता भवन ट्रस्टकेयर फाउंडेशनदूधोलाभारत स्काउट्स एवं गाइडश्री कृष्ण गुरु कृपा ट्रस्टरैड क्रॉस के आजीवन सदस्योंस्वयं सेवकोंगांव बेहरोलाछज्जुनगरजवां के निवासियों ने तीनो रक्तकोषों का भरपूर सहयोग करते हुए 1438 रक्त इकाइयां एकत्रित कराई।

 

तीनो ही रक्तकोषों से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार कोरोना महामारी के दौरान दिनाँक 24/3/2020 से 15/5/2020 तक गुजरे 53  दिनों में अपना ब्लड बैंकपलवल ने 45 बच्चों को 80 रक्त इकाइयां लाइफ लाइन चेरिटेबल ब्लड बैंकपलवल ने बच्चों को कुल रक्त इकाइयां उपलब्ध कराई हैं जबकि ब्लड बैंक सरकारी अस्पताल में कंपोनेन्ट प्रक्रिया न होने के चलते थैलेसिमिक बच्चों को रक्त मुहैया नही करा पाया।

 

थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रोग है जिसमें बच्चे में रक्त नहीं बनता और उसे हर महीने एक यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इस संकट कि घड़ी में रेड क्रॉस सोसायटीपलवल ने सभी स्वयं सेवको की मदद से ना केवल थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चो को बल्कि कैंसर से पीड़ित मरीजों को व गर्भवती महिलाओं को भी रक्त दिलवाने में अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...