Archives

ट्रक का पहिया चढ़ने से भैंस चरा रहे वृद्ध की मौत


थाना क्षेत्र के हर्रई अलीनगर मार्ग सरकारी खाद्यान्न गोदाम के पास ट्रक से हुआ भैंस चरा रहे वृद्ध किसान की दबकर मौत चालक फरार मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व शव को लिया कब्जे में।

आपको बताते चले थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर दोपहर थाना टडियावा क्षेत्र के हर्रई अलीनगर मार्ग पर हर्रई निवासी वृद्ध किसान रामभरोसे 60 पुत्र उमरराय अपनी भैंस चरा रहे थे वही पड़ोस में आवश्यक वस्तु निगम की गोदाम बनी हुई है उसमें ट्रक से सरकारी खाद्यान्न उतारकर ट्रक जा रहा था अचानक वृद्ध के ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर मौत हो गई भाई सुधाकर ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया कि हमारे भाई का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है और बताया मौके से चालक फरार हो गया वही सूचना पर उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर ने जाकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को अपने कब्जे में लिया वही हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि मौके से चालक फरार है ट्रक को कब्जे लिया गया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


        *रिपोर्ट निशान्त शुक्ला*
          *जिला संवाददाता* 
        *THE INDIA LIVE*
                  *हरदोई*

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...