Archives

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हरे भरे पेड़ों की हो रही सरपंच की मिलीभगत से अंधाधुंध कटाई

आपको बताते चलें कि जिस तरह सिंगरौली में आए दिन घटनाओं से पूरा सिंगरौली की जनता त्रस्त है  उसी तरह सिंगरौली के दबंग माफियाओं के द्वारा हरे भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई लगातार शासन प्रशासन की मिलीभगत से की जा रही है या यूं कहें कि शासन-प्रशासन इन सब मामलों को जानते हुए भी मौन है या फिर दबंग माफियाओं के सामने अपने घुटने टेक रहा है!

यह मामला सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्र गड़हरा का है जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा जिंदा पेड़ों को खरीद फरोख्त करके उन्हें काट करके बेच दिया जाता है लेकिन फिर भी शासन-प्रशासन इनके सामने घुटने टेक रही है यह मामला कोतवाली बैठन से ही कुछ दूर का है जिससे चंद रुपयों की कमाई के लिए पर्यावरण का मानवीय क्षति पहुंचाना यह पर्यावरण के विरुद्ध है आज सिंगरौली जिला अत्यंत प्रदूषण प्रभावित हो चुका है जिससे वहां की जनता कई प्रकार की भयानक बीमारियों से जूझ रही है तथा पर्यावरण की पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से अत्यंत प्रदूषण फैला है जिससे ग्रामीणों का कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत क्षेत्र गड़हरा के सरपंच कांतिलाल दुबे के द्वारा पेड़ को खरीदा गया है तथा आर एल दुबे के द्वारा इस पेड़ को बेचा गया है इसी तरह पर्यावरण को अमानवीय  क्षति दिन प्रतिदिन पहुंचाया जाएगा तो 1 दिन सिंगरौली जिला भी काल के गाल में समा जाएगा।

इस लिए जिला प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...