Archives

बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की वारदात में दो होमगार्ड गिरफ़्तार|

हसनपुर पलवल (मुकेश वशिष्ट) :- कैंप थाना पुलिस ने दो ऐसे होमगार्डो को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर पहले लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसका खाता नंबर व ओटीपी पूछकर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये की नकदी को बरामद कर लिया जबकि 38 हजार रुपये एक होमगार्ड ने अपनी प्रेमिका के खाते में डाले हुए है।

 

डीएसपी हैडक्वार्टर सुनील काद्यान ने बताया कि गांव खेड़ला निवासी पिंटू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह फरीदाबाद नगर निगम में चालक के पद पर कार्यरत है। पीडि़त 18 मई को बाइक पर सवार होकर निजी काम से जा रहा था तभी रास्ते में उसे दो युवकों ने रोक लिया। दोनों युवकों ने मारपीट कर पीडि़त का मोबाइल फोन लूट लिया और जबरन खाता नंबर व ओटीपी पूछकर खाते से 50 हजार रुपये ट्रास्फर कर लिए। पीडि़त ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक युवक ने खाकी वर्दी पहन रखी थी तथा सामने आने पर वह दोनों को पहचान लेगा।

 

इसी संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पाया गया कि पीडि़त के साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले दो होमगार्ड जो कि एक ट्रेफिक थाने में व दूसरा शहर थाना में कार्यरत है। पुलिस ने एक होमगार्ड को किठवाड़ी चौक व दूसरे को सोहना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कर्मवीर निवासी गांव औरंगाबाद व जोगेंद्र निवासी गांव गहलब बताया।

 

गहन जांच में पाया गया कि आरोपी जोगेंद्र के खिलाफ पहले भी एक दुष्कर्म का मामला दर्ज है जिसमें वह जमानत पर है। आरोपी कर्मवीर की एक प्रेमिका है जो कि बल्लभगढ़ की रहने वाली है। आरोपियों ने पीडि़त के खाते से ली हुई रकम में से 38 हजार रुपये उस प्रेमिका के खाते में ट्रास्फर कर रखें है तथा 12 हजार रुपये उनसे बरामद हो चुकें है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...