Archives

विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल एवम हिन्दुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स के द्वारा किये गए सेवा कार्य।

हसनपुर पलवल (मुकेश वशिष्ट) :- ज़िला एवम सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन चंद्रशेखर औऱ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीजेएम कम सेक्रेटरी पीयूष शर्मा के आदेशानुसार व हिंदुस्तान स्कोउट्स एवं गाइड्स के सहयोग से राष्ट्रीय आपदा कोविड-19 के दौरान सरकार द्वारा लॉक डाउन का आदेश जारी किए जाने के बाद से ही विधिक प्राधिकरण घर - घर जा कर जरूरतमंद लोगों को हिंदुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स के सहयोग से जरूरत के चीज़ें वा सूखा राशन मुफ्त में वितरण करता चला आ  रहा हैं। 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तरफ से पैनल अधिवक्ता देवेन्द्र वत्स व हिंदुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स की तरफ से जिला सचिव रिशाल सिंह एवम अन्य सामाजिक कार्यकर्ता रवि बंजारारविंदर,सुरेंदर पाल शर्मासुन्दरडॉक्टर रूप कुमाररेखापूजाबिमलेशसुन्दर सिंह संतडॉक्टर राज कुमारअशोकराजू स्वदेसीलोकेशमिंटूरघुवीर आदि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए व बिना डरे हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्य को भली भांति निभा रहे हैं औऱ जरूरतमंद लोगों को खाना खिला कर व घरो में खाना पहुँचा कर सेवा कर रहे हैं।

 

जब प्रवासी मजदूरों का पलायन पलवल से होकर अपने घरों की तरफ जाने के लिए रुकने का नाम ही नही ले रहा था तो विधिक प्राधिकरण व हिंदुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स ने 16 मई से राजकीय मिडिल स्कूल कुसलीपुर में प्रवासी मजदूरों के लिए लंगर खोल दिया और लंगर की व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग कुंडली मानेसर पलवल के चौक के पास भी की गई जिससे वहाँ से गुजरने वाले प्रवासी  मजदूरों को खाना खिलाया गया। तथा बना हुआ खाना हुडा सेक्टर में मजदूरों की झुग्गियों में भी वितरित किया गया। 

 

पैनल अधिवक्ता देवेंद्र वत्स द्वारा श्याम नगर कॉलोनी में विधिक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लोगो को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किये गए। औऱ लोगो को कोविड -19  से सुरक्षा के उपायों के बारे में भे बताया गया।

 

विधिक प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता व हिंदुस्तान स्कोउट्स के जिला सचिव रिशाल सिंह ने प्रवासी मजदूरों को सामाजिक दूरी व कोविड -19 से सुरक्षा के उपायों के बारे में भी लोगो को अवगत कराया। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को पानी उपलब्ध होने पर हर एक घंटे के अंतराल पर साबुन से हाथो को कम से कम 20 सेकेंड तक धोने के बारे में व चेहरे पर मास्क के उपयोग व मास्क न होने पर कपड़े से  चेहरे को ढकने के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने मजदूरों  को सामाजिक दूरी बनाए रखने के सलाह दी।

 

इसके अलावा विधिक प्राधिकरण व हिंदुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स बीमार लोगों को हॉस्पिटल तक ले जाना व उनका इलाज करवाना औऱ हिंदुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स प्रत्यक मंगलवार को थैलेसेमिया ग्रस्त लोगों  के लिए रक्त दान शिवर का आयोजन भी करता रहा हैं। 

 

इस तरह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवम हिंदुस्तान स्कोउट्स एवम गाइड्स बिना रुकेबिना डरेनिर्भीक अपने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय आपदा के समय समाज के प्रति व राष्ट्रीय के प्रति अपने कर्तव्य को जरूरतमंद व प्रवासी मजदूरों की सेवा करके सेवा के कार्यो में लगे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...