(हसनपुर पलवल) :- हरियाणा सरकार द्वारा 21 मई, 2020 को ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसकी अनुपालना में आज पलवल जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए आतंक से लडऩे की शपथ ली गई।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के निर्देशानुसार गुरूवार को ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ सावधानीपूर्वक मनाया गया। जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शपथ समारोह आयोजित किए गए। कोविड-19 महामारी के चलते प्रतिभागियों और आयोजकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित शाखाओं या कार्यालयों के प्रमुखों द्वारा अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके कमरों या कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी प्रतिज्ञा ली गई। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से सावधान रहने के साथ-साथ शांति व सदभाव के उद्देश्य के लिए यह दिवस मनाया गया।
सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग में डीडीए नीलम आर्य की अध्यक्षता में, जीएसटी कार्यालय में डीईटीसी(सेल्स टैक्स) धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी शपथ ली गई।
No comments:
Post a Comment