आजमगढ़। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ रही परेशानियों के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि सोमवार सुबह आठ बजे से परिवहन निगम विभाग की तरफ से रोडवेज बसों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर एक-एक घंटे के अंतराल पर बसों की व्यवस्था की गई है। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उसी तरह से बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बसों के संचालन की सारी तैयारी रविवार की शाम तक पूरी कर ली गई।
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए 22 मार्च को लॉक डाउन कर दिया गया। इस दौरान परिवहन निगम की व्यवस्थाएं भी ठप कर दी गई थी। सभी बसें बेड़े में खड़ी हो गईं। आवश्यकता के हिसाब से ही प्रवासियों को लाने या ले जाने के लिए बसों का संचालन हो रहा था। सोमवार को रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बसों के संचालन भी शुरू करने का आदेश हुआ।
आंबेडकर डिपो के एआरएम ललीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी सारी तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई। सोमवार की सुबह आठ बजे से हर एक-एक घंटे के अंतराल पर सभी मार्ग के लिए बसों का संचालन शुरू होगा। प्रत्येक बस में 30 से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने की हिदायत दी गई है। बस में बैठने से पहले डिपो परिसर में ही सभी यात्रियों का थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा। इसके बाद ही वह बस में बैठ सकेगा। इसके अलावा जिन यात्री को बीच में बैठना है। तो उक्त बस के परिचालक के पास सेनेटाइजर मौजूद रहेगा। वह यात्रियों को सेनेटाइज करने के बाद ही बस में बैठाएगा। इस संबंध में आरएम पीके तिवारी ने बताया कि अभी सोमवार की सुबह आठ बजे से सभी मार्ग के लिए एक-एक घंटे के अंतराल पर बसों का संचालन शुरू हो रहा। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उस हिसाब से बसों की संख्या और फेरा भी बढ़ाया जाएगा।
सम्बददाता
शाहबेज की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment