Archives

जिला अस्पताल आजमगढ़ का हाल, डॉक्टर ने कहा केस दूसरे जिले का, हम क्यों करें इलाज, ले जाओ यहां से

आजमगढ़। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अहरौली के पास पिछले दिनों हुए हादसे के शिकार गोरखपुर जनपद निवासी एक व्यक्ति को परिजन बुधवार रात को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 
भोर में चार बजे उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। देखने के बाद चिकित्सकों ने तीमरदार को यहां से तुंरत मरीज को ले जाने को कहा। कहा कि दूसरे जिले का मामला है। यहां क्यों लाए हो, हम क्यों इलाज करें। परेशान तीमरदार अब डीएम और अन्य अधिकारियों से इलाज के लिए गुहार लगाई। जिलाधिकारी एनपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
चिकित्सकों का भगवान का रूप दिया गया है। कोरोना संक्रमण की स्थिति में विपरीत परिस्थितियों सेवा देने पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का जगह-जगह कोरोना वारियर्स को रूप में सम्मान भी किया जा रहा है। वहीं, मंडलीय जिला अस्पताल की स्थिति इससे अलग है। बुधवार रात को जहां कोरोना संदिग्ध मरीज को भर्ती होने के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा वहीं, गुरुवार भोर में हादसे में घायल गोरखपुर के बढ़या निवासी बबलू निषाद के इलाज से ही इंकार कर दिया। कहा कि मरीज दूसरे जिले का हम क्यों भर्ती करें। यहां जगह नहीं ले जाए। परेशान मरीज का तीमारदार इलाज के लिए दरदर भटक रहा था। अमर उजाला को जानकारी मिलने के बाद मामले को जिलाधिकारी एनपी सिंह से अवगत कराया गया। उनके हस्तक्षेप के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

आज़मगढ़ से सम्बददाता
शाहबेज खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...