Archives

कोविड रिलीफ फण्ड बनाने को लेकर प्रादेशिक ऑनलाइन बैठक में गंभीर चर्चा,एप की दी जानकारी|



पलवल हरियाणा (मुकेश कुमार) :- कोविड रिलीफ फण्ड बनाने  को लेकर हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की प्रादेशिक ऑनलाइन बैठक में गंभीर चर्चा हुई। जिसमें पलवल सहित सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता,आईवीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की जबकिराष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ताप्रदेश प्रभारी अजय गुप्ता व मुंम्बई से आई टी प्रभारी महेश गुप्ता ने भी इसमें शिरकत की। बैठक को सम्बोधित करते हुए  अशोक अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समूचे भारत में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने निर्णय किया है कि हम सभी वैश्य बंधुओं से न्यूनतम राशि सौ रुपये से सहयोग लेकर गरीब व असहाय वैश्य बंधुओं की मदद करे।


इस कार्य के लिये आई वी ऍफ़ रिलीफ फण्ड एप बनाई गई है,जो कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में डाऊनलोड कर सहयोगी बन सकता है। जिसमें न्यूनतम सौ ओर अधिकतम जितना भी सहयोग इस एप्प के माध्यम से कर सकते है। उन्होंने बताया की इस कार्य को करने हेतु राज्य स्तर जोन,ज़ोन से जिला,जिला से तहसील व ब्लॉक स्तर पर कॉर्डिनेशन कमेटी गठित की जा रही है। ऑनलाइन बैठक के माध्यम से कहा गया की हमारा लक्ष्य है कि अंतिम छोर तक के वैश्य को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।

 

बैठक को सुरेन्द्र गुप्ताबाबूराम गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।एप के बारे में विस्तृत जानकारी महेश गुप्ता मुम्बई ने दी। इस बैठक मे मार्गदर्शक ओमप्रकाश गुप्ता पलवल,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास गर्ग व एम पी गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल कुरुक्षेत्रमहासचिव दुर्गादत्त गोयल कनीनासंगठन प्रभारी अशोक मित्तल,अक्षय अग्रवाल,एस पी मित्तल एवं उदयभान सिंगला पलवलडी पी गर्ग,मुकेश गोयल,जिला प्रभारी अशोक बंसल सिरसा,विनोद बंसल फतेहाबाद,रितेश गोयल अम्बाला,  अरुण गर्ग यमुनानगरराजीव गुप्ता पंचकूला,  संजय सिंगला व अरविंद मित्तल सोनीपत,बी बी मित्तल रोहतक,बृजलाल गोयल व रिपुदमन गुप्ता रेवाड़ीसुरेंद्र गर्ग व अरुण गर्गपानीपत,अभिषेक बंसल भिवानी,अखिल गोयल महेन्दरगढ़ उपस्थित थे। उन्होंने बताया की जल्द ही एप की लॉन्चिंग की जाएगी।
फोटो - ऑनलाइन बैठक में भाग लेते पदाधिकारी

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...