Archives

पीने के शौकीनों द्वारा ठेके की टीन शैड उखाड़ नकदी व शराब की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार|

पीने के शौकीनों द्वारा ठेके की टी शैड उखाड़ नकदी व शराब की चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार|

 

पलवल हरियाणा (मुकेश कुमार) :- अमरपुर चौकी पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो पिछले तीन दिन से शाम के समय शराब पीने के लिए ठेके पर जाते थे लेकिन उन्हें ठेका सात बजे के बाद बंद मिलता था। जिसकी वजह से उन्होंने अपनी लत को बुझाने के लिए शराब ठेके की टीन शैड़ को उखाडक़र शराब की बोतलें व हजारों रुपये की नकदी को चोरी कर लिया। आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है।

 

अमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गांव अमरपुर स्थित शराब ठेके में चोरी करने वाले दो आरोपी गांव में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गब्बर व प्रदीप निवासी गांव अमरपुर बताया और अपने फरार तीसरे साथी का नाम सुनील निवासी गांव चांदहट बताया। आरोपियों के कब्जे से भरी हुई शराब की बोतल व 520 रुपये की नकदी को बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में ठेके के सैल्समेन अनिल निवासी गांव बलई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

 

आरोपियों ने गहन पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के दौरान शाम सात बजे ही शराब ठेकों को बंद कर दिया जाता है जबकि उसी समय उनका शराब पीने का मन करता है। वे पिछले तीन दिन से ठेके पर जाते लेकिन ठेका बंद मिलता। जिसके चलते उन्होंने 13 मई की रात को ठेके की उपर वाली टी शैड को उखाडक़र शराब की बोतलें व 7200 रुपये की नकदी को चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायकि हिरासत में भेज दिया है और उनके तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...