Archives

गन पॉइंट पर कार व नकदी लूट के मामले में 24 घंटे मे ही एक आरोपी गिरफ्तार।


पलवल हरियाणा (मुकेश कुमार) :- जिले के कैंप थाना क्षेत्र से चालक को बंधक बनाकर गन प्वाईंट पर कार व नकदी लूटने वाले एक आरोपी को होड़ल की अपराध जांच शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी के पांच अन्य साथी फिलहाल फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी हुई कार को बरामद कर लिया है। पलवल कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत से गन प्वाईंट पर की गई लूटपाट की गुत्थी को सीआईए होड़ल ने 24 घंटे के अंतराल में ही सुलझा लिया है।

 

सीआईए होडल इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गन प्वाईंट पर कार व नकदी लूटने वाला एक आरोपी गांंव औरंगाबाद में मौजूद है जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजाद निवासी गांव बहीन बताया और बताया कि लूट की वारदात में उसके पांच साथी और साथ थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई कार को बरामद कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी से उसके साथियों के बारे में पता करने व गहन पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसी संबंध में नूंह जिले के गांव रुपहेड़ी निवासी पीडि़त समीन खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 मई की रात को वह पलवल से अपनी स्विफ्ट कार में सीएनजी भरवाकर सिंगार गांव जा रहा था। रात करीब साढ़े 9 बजे केएमपी पुल के नीचे चार युवकों ने कार को रुकवा लिया और सराय गांव तक जाने की बात कही। पीडि़त ने चारों युवकों को कार में बैठा लिया। पीडि़त जब गांव अटोहां के समीप पहुंचा तो साइड़ में बाइक पर दो युवक और आ गए सभी गन प्वाईंट पर पीडि़त को बंधक बनाकर गांव मानपुर के खेतों में ले गए। जहां पर पीडि़त के हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और कारमोबाइल फोन व 14 हजार 200 रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...