Archives

गुरु प्राकट्य दिवस के अवसर पर सत्प्रेरणा से 32 रक्तवीरों ने किया रक्तदान|

पलवल हरियाणा (मुकेश कुमार) :- प्रात: स्मरणीय परम पूज्य गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द जी की सत्प्रेरणा से उनके प्राकट्य दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण कृपा सेवा मंचपलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंजबाबा बलराम दास सेवा समिति पलवल के संयुक्त तत्वावधान में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पलवल के सहयोग से 15 मई 2020 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। यह रक्तदान शिविर भारतीय रेडक्रास सोसायटी नई दिल्ली के ब्लड बैंक की मदद से लगाया गया जिसमें 32 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।।

 

शिविर की अध्यक्षता श्री कृष्ण कृपा सेवा मंच पलवल के संयोजक कमल छाबड़ा, पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लॉयन विकास मित्तल और बाबा बलराम दास सेवा समिति पलवल के प्रधान सुभाष गांधी ने की।

 

रक्तदान शिविर का शुभारम्भ पलवल विधान सभा के विधायक दीपक मंगला श्री कृष्ण कृपा सेवा मंच एवं जीओ गीता युवा मंच पलवल के संरक्षक नरेश गांधी,पंजाबी सभा के प्रधान एल डी वर्मा,पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की सह संयोजक अल्पना मित्तलप्रमोद मलिकमहेश गांधीमनजीत डाबरजिला रेडक्रास सोसायटी पलवल कें ट्रेनिंग अधिकारी  महेश मलिकमनीष आहुजाप्रवीण ग्रोवरसुनील ग्रोवरप्रकाशवीर तनेजामनीष बत्रा,राजीव बत्राराजकुमार बत्रासुभाष कुकरेजादीनानाथ कुकरेजाविशाल कथुरियाकरन मदानप्रताप मुदगिलसंजय बत्राविजय मदान, अभिषेक  ने किया।

 

दीपक मंगला ने संस्थाओं द्वारा मानव सेवा व समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान वास्तव में ही महादान है। संयोजक विकास मित्तल और कमल छाबड़ा नें यह भी बताया कि बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शिविर में आते ही सबसे पहले रक्तदाता के हाथ को अच्छी तरह से सेनेटाईज करके फेस मास्क दिया गया। रक्तदान करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से ख्याल रखा गया। आज के शिविर में 10 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया ।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...