Archives

जनसहायक-हेल्प मी : जनसहायता के लिए सरकार से मिला हेल्प मी का भरोसा, हरियाणा सरकार के जनसहायक हेल्प मी एप से पलवल जिला में जुड़े 2754 यूजर्स|



हरियाणा सरकार के जनसहायक हेल्प मी एप से पलवल जिला में जुड़े 2754 यूजर्स|


जिला प्रशासन ने एप के माध्यम से मिली 1421 रिक्वेस्ट में 1113 का किया समाधान
पलवल हरियाणा (मुकेश कुमार) :- कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान हरियाणा सरकार का जनसहायक-हेल्प मी एप जिलावासियों के लिए मददगार साबित हुआ है। इस एप के माध्यम से आवश्यक सेवाओं व विभिन्न समस्याओं को लेकर यूजर घर बैठे आसानी से अपनी बात जिला प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं और एप के माध्यम से मिलने वाली मांग व शिकायतों का प्रशासन द्वारा तत्परता से समाधान भी किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का प्रभावी फीडबैक भी इस एप के माध्यम से जिला प्रशासन को मिला जिसके चलते विभिन्न सॢवसेज को बेहतर ढंग से सामान्यजन तक पहुंचाया जा रहा है।

 
उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि यह जियो टैगिंग आधारित एक इंटीग्रेटेड एप है जिसके माध्यम से जिला के 2754 नागरिक आसानी से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। इस एप से जिला प्रशासन को अब तक 1421 मांगसूचना व शिकायत पहुंची है जिनमें से 1113 का समाधान भी कर दिया गया है। नागरिक को पहले मोबाइल फोन नंबर और ओटीपी के साथ खुद को पंजीकृत करना है। एक बार पंजीकरण होने के बाद नागरिक सेवाओं का उपयोग करते सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से नागरिक जरूरत के अनुसार एलपीजी सिलेंडरएंबुलेंसडॉक्टरई-पासबैंक यात्रा बुक करनेसूखा राशनपका हुआ भोजन आदि के लिए अनुरोध कर सकता है। अनुरोध प्राप्त होने पर उसे एसएमएस भेजा जाएगा और उसे निर्धारित समय पर सेवा मिलेगी।


जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी एवं एचसीएस (यूटी) अंकिता अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एप के माध्यम से नागरिकों को पहले 12 सेवाएं मिलती थी यूजर्स की मांग के आधार पर सेवाओं के 16 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। उन्होंने एप के माध्यम से यूजर्स की रिक्वेस्ट की जानकारी देते हुए बताया कि इस एप पर फील्ड सर्वेे तीनलोकल इंसिडेंट रिपोर्ट की 86, चिकित्सीय सेवाओं से संबंधित 91, फसल खरीद से संबंधित 35, वित्तीय सहायता के लिए 343, भोजन के लिए 48, एलपीजी सिलेंडर को लेकर 93, नाइट शेल्टर के लिए सातभोजन दान के लिए दोराशन के लिए 478, अन्य श्रेणी में आठएंबुलेंस के लिए 25, राशन दान करने के लिए 11, पारिश्रमिक नहीं मिलने के लिए 168, मूवमेंट पास के लिए 22 व रिपोर्ट होल्डिंग के लिए एक रिक्वेस्ट मिली है। जिनमें से 1113 का समाधान कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...