Archives

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मास्क पहनने तथा साफ-सफाई रखने के लिए किया गया प्रशिक्षित|

पलवल हरियाणा (मुकेश कुमार) :- वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जिला पलवल के गांव दूधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वीरवार को अपने कार्यालयों को सैनिटाइज कराया। इस अवसर पर जिला रैडक्रॉस सोसाइटी पलवल के सहयोग से विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जिनमें सुरक्षाकर्मीऑफिस ब्वॉयहाउसकीपिंग आदि को मास्क पहनने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने के आवश्यक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

जिला रैडक्रॉस अधिकारी महेश कुमार की टीम ने विश्वविद्यालय में उपस्थिति को हाथ धोने का एक फार्मूला सुमन-के बारे में अवगत करायाजिसमें एस से सीधायू से उल्टाएम से मुट्ठीए से अंगूठाएन से नाखून एवं के से कलाई को सही ढंग से साफ करने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि हाथ साफ करने के इस फार्मूले को याद रखते हुए पूरे फार्मूले के साथ सभी को अपने हाथों को सैनिटाइज एवं साफ करना चाहिए।

 

इसी के साथ फेस मास्क की अहमियतता के बारे में भी बताया गया। टीम ने बताया कि व्यक्ति को आपस में सोशल डिस्टेंस का पालन करना अति आवश्यक है। सभी को फेस मास्क आदि लगाकर रखना है। हमें अपने साथ-साथ दूसरों के बचाव पर भी ध्यान देना है। मास्क व सोशल डिस्टेंस की अनुपालना बारे रैडक्रॉस अधिकारी महेश एवं उनकी टीम में शामिल अंजली भयानानीतू सिंह आदि ने पूर्ण जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर नवीन तेवतिया ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को 500 मास्क दिए। बता दें कि 250 फेस मास्क इससे पूर्व दिए जा चुके हैं। इसके लिए जिला रैडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी महेश कुमार ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्विद्यालय के उपकुलपति डॉ. ललित शर्मापीएस कुलपति अनिल कुमारउप-निदेशक गणेशदत्तसहायक उप-निदेशक डॉ राजेश कुमार,  सहायक रजिस्ट्रार बाल गोपालअनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

 

इस मौके पर जिला रैडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी महेश मलिक ने विश्वविद्यालय के स्टॉफ को प्रतिदिन व्यक्तिगत दूरी का पालन करनेफेस मास्क पहननेहाथों को ठीक ढंग से सैनेटाइज करने व इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अन्य दस व्यक्तियों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।

 

विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. ललित शर्मा ने उपस्थिति से आह्वïन किया कि वे सभी फेस मास्क का प्रयोग करें तथा साथ ही मास्क तैयार करके अपने आस-पास के क्षेत्र में रह रहे जरूरतमंद लोगों को भी प्रदान करें। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति के विशेष अधिकारी संजीव तायल ने रेडक्रॉस सोसायटी की टीम को घर पर बने हुए वॉशेबल मास्क देकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...