सीआईए ईंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि 17 मई को उन्हें मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि गन प्वाईंट पर कार व नकदी लूटने वाला दूसरा आरोपी गाँव मानपुर से सेवली मार्ग पर मौजूद है जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर निवासी गांव बहीन बताया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर बरामदगी व बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ करने के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया।
रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये की नकदी को बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में नूंह जिले के गांव रुपहेड़ी निवासी पीडि़त समीन खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 मई की रात को वह पलवल से अपनी स्विफ्ट कार में सीएनजी भरवाकर सिंगार गांव जा रहा था।
रात करीब साढ़े 9 बजे केएमपी पुल के नीचे चार युवकों ने कार को रुकवा लिया और सराय गांव तक जाने की बात कही। पीडि़त ने चारों युवकों को कार में बैठा लिया। पीडि़त जब गांव अटोहां के समीप पहुंचा तो साइड़ में बाइक पर दो युवक और आ गए सभी गन प्वाईंट पर पीडि़त को बंधक बनाकर गांव मानपुर के खेतों में ले गए। जहां पर पीडि़त के हाथ-पैर कपड़े से बांध दिए और कार, मोबाइल फोन व 14 हजार 200 रुपये की नकदी को लूटकर फरार हो गए।
No comments:
Post a Comment