केश वशिष्ट (हसनपुर पलवल) :- कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से 15000 सप्लीमेंट्री फ़ूड (पोषण आहार) उन बच्चों के लिए प्राप्त हुए थे जो बच्चे 6-12 मास तक के कुपोषित होते। राज्य शाखा से प्राप्त इन 15000 पोषण आहार पैकेट्स को नरेश नरवाल उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रैड क्रॉस के मार्गदर्शन में मंगलवार को सुषमा गुप्ता, वाईस चेयरपर्सन, भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ तथा विकास कुमार सचिव जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल ने सयुक्त रूप से मीनाक्षी चौधरी कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पलवल को जिला सचिवालय पलवल में सौंपा।
कार्यक्रम अधिकारी ने इस पोषण आहार के लिए रैड क्रॉस सोसाइटी के धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि पूरी भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी उसके पदाधिकारियों तथा उपायुक्त एवम अध्यक्ष महोदय ने कुपोषित बच्चों के आहार वितरण के लिए उनके विभाग को जो जिम्मेवारी दी है उसके लिए भी संस्था का धन्यवाद किया।
सुषमा गुप्ता, वाईस चेयरमैन भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा पलवल की पूरी टीम तथा इसके स्वयं सेवकों जिनमे महेश मलिक प्रशिक्षण अधिकारी, अंजलि भयाना लेखाकार, नीतू सिंह ब्रिगेड अधिकारी तथा अन्य कर्मियों के गतिशील कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉक्टर प्रशांत गुप्ता, संरक्षक, डॉक्टर विनोद जिंदल, आजीवन सदस्य रैड क्रॉस सोसाइटी ने भी इस पोषण आहार को बच्चों के लिए लाभदायक बताया। इस अवसर पर रैड क्रॉस के लिए समर्पित स्वयं सेवकों मास्टर अंकित सोरौत, गौरव माहौर तथा अन्य की रैड क्रॉस के लिए दी सेवाओं की सराहना की।
No comments:
Post a Comment