प्राधिकरण ने चलाया, जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष कानूनी जागरूकता अभियान|
पलवल हरियाणा (मुकेश वशिष्ट) :- पीयूष शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव प्राधिकरण जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एंव चेयरमेन चंद्रशेखर व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव पीयूष शर्मा के मार्गदर्शन में आज गांव दुर्गापुर में जरुरतमंदों व गांव के दुकानदारों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत द्वारा किया गया|
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव पीयूष शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोविड- 19 महामारी के समय में लोगों को महामारी से बचाव के लिए जागरूक करने, उन्हें सरकारी कल्याणकारी व आपात वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में हेल्पलाइन के माध्यम से जागरूकता व समाज सेवी संस्थाओं के संयोजन में मास्क, सेनिटाइजर व राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को सुचारु रूप से करते हुए तीसरी कडी में प्राधिकरण द्वारा मास्क व सेनिटाइजर वितरण व जागरूकता अभियान की शुरुआत 18 मई से की जा चुकी है।
प्राधिकरण की लीगल टीम गांवों और कालोनियों में उक्त जागरूकता अभियान को चलाएगी। आज गांव दुर्गापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत व रामकुमार शास्त्री, इंद्रजीत पी एल वी द्वारा किया गया । कार्यक्रम हरिजन चौपाल व गांव की कुछ दुकानों व घरों में चलाया गया। पैनल अधिवक्ता जगत सिंह रावत ने ग्रामीणों को कोविड - 19 महामारी की रोकथाम के उपायों, लॉकडाउन में सरकारी निर्देशों के बारे में जागरूक किया।
ग्रामीणों को बताया कि हमें बार-बार साबुन से हाथ साफ करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हुक्का सांझा ना करने, ताश ना खेलने, बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग, बच्चे, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय कारण को छोडकर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी, सब्जी, फलों इत्यादि को गर्म नमक के पानी से धोने के बाद प्रयोग, परचून सामान को सेनिटाइज करने, खुले में ना थूकने, गुटखा व धूम्रपान का सेवन ना करने, सब्जी व अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के समय सामजिक दूरी व बच्चों को साथ ना रखने क्योंकि बच्चे इधर-उधर हाथ लगाते हैं |
जिससे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है, आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने, आवश्यक कार्य हेतु ही बाहर निकलने, किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही या दूसरे राज्य या विदेश से आने वालों की सूचना प्रशासन को देने, बाजार या कार्यालय से वापस घर आने पर गर्म पानी से नहाने और कपडों को धोने, मोबाइल और गाड़ी की चाबी या चूल्हे के पास सेनिटाइजर का प्रयोग ना करने, अपने गांव, मोहल्ले या कालोनी में किसी भी संक्रमित या बीमार से घृणा या भेदभाव ना करने, अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सात्विक भोजन, नियमित योगा, गर्म पानी पीना चाहिये, उक्त नियमों और व्यवहार का पालन करने, हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते है या कोरोना फैलने की संभावना को रोक सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व आपात वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि हमें सैनिकों, डॉक्टरों, पुलिस, समाज सेवी संगठनों, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अमूल्य और सराहनीय सेवा के लिए उनका सम्मान करना चाहिए। कोरोना महामारी से जंग में आपसी भाईचारा भी बनाए रखना है और राष्ट्रीय सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना। समाज सेवा में आगे आना चाहिए।
कोई भी नागरिक शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक रूप से देश सेवा कर सकता है और हमें करनी भी चाहिए। उन्होंने प्राधिकरण की सेवाओं सहित हेल्पलाइन नंबर 01275 298003 व 9541507585 के बारे में भी जानकारी प्रदान की । कोई भी जरूरतमंद प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करके मुफ़्त कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में पैराविधिक स्वयं सेवकों रामकुमार शास्त्री, इंद्रजीत, उदय सिंह, चंद्रपाल ने भी विशेष योगदान किया। उक्त अभियान में बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं सहित विभिन्न ग्रामीणों ने भी उक्त अभियान में मास्क, सेनिटाइजर व नियमों के बारे में जानकर पाकर खुशी जाहिर की और इस तरह के जागरूकता अभियान को आगे भी चलाये जाने के लिए सुझाव प्रदान किए।
No comments:
Post a Comment