पलवल हरियाणा (मुकेश वशिष्ट) :- रैड क्रॉस पलवल की महिला विंग कर्मियों तथा रैड क्रॉस के आजीवन सदस्यों के मन विचार आया कि जाने वाले प्रवासिओं के लिए प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं तथा व्यक्तिगत तौर पर किसी न किसी रूप में कुछ न कुछ। किया जा रहा है।
इस पर सभी ने सामूहिक तौर फैसला लिया कि जो महिला प्रवासी प्राकृतिक मासिक पीड़ा से गुजर रही होंगी। उन्हें रास्ते में उनकी हाइजीन एवं स्वास्थ्य को उचित रखने के लिए उनके प्रयोग की सामग्री उपलब्ध कराई जाए। सोमवार को ही रैड क्रॉस की टीम रैड के संरक्षक डॉक्टर प्रशांत गुप्ता, रैड क्रॉस की महिला विंग की अंजलि भयाना, नीतू सिंह, उषा देवी, आजीवन सदस्य जय श्री जिंदल, रेणु छावड़ा, विनोद जिंदल, मनोज छाबरा, सतीश भूटानी की टीम ने प्रवासी महिलाओं को उनके स्वास्थ्य एवं संक्रमण से बचाव हेतु महिलाओं के प्रयोग की सामग्री उपलब्ध कराई।
इन महिला प्रवासिओं ने इन सभी समाज सेवी महिलाओं का धन्यवाद किया की उनके लिए इतनी अच्छी सोच रखने वाले भी इस कोरोना काल में तपती धूप में हाजिर हैं। इस समय सभी प्रवासिओं की बसों को रोककर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। इस अवसर पर महेश मलिक ने सभी से अपील की कि वो सभी अपने अपने गनन्तव्य पर पहुँचकर भी मास्क, सोशल डिस्टनसिंग प्रकिर्या के साथ रहेंगे तो हम सभी संक्रमण से बचे रहेंगे और इस तरह कोरोना हारेगा-भारत जीतेगा|
No comments:
Post a Comment