Archives

बुजुर्गों का हमारे समाज में एक विशेष स्थान :- लॉयन विकास मित्तल

लोकडाउन में बुजुर्गों के साथ समय बिताने से मिला सुकून|

 

हसनपुर पलवल (मुकेश वशिष्ट) :- पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने बघौला गांव मे स्थित "वृद्ध आश्रम" मे बुजुर्गों से मिलकर उनके स्वास्थय सम्बन्धी और जरुरतों की जानकारी ली और साथ ही उनको फेस मास्क, फल, बिस्कुट,  नमकीन आदि वितरीत किए । इसका संयोजन जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के आजीवन सदस्य और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक और सह संयोजक आर्यवीर लॉयन विकास मित्तल और अल्पना ने किया।

 

इस अवसर पर  विकास मित्तल ने  आश्रम के संचालक बाबा आनन्द भिक्षुक का धन्यवाद करते हुए कहा कि आश्रम में आने का मुख्य उद्देश्य बुर्जुग व्यक्तियों के साथ कुछ समय बिताना था क़्य़ोकि इनसे  मिलने वहाँ कोई नही आता, लॉकडाउन में बुजुर्गों के साथ समय बिताने से मिला बड़ा सुकून

 

अल्पना मित्तल ने कहा कि भले ही आज के युवा बहुप्रतिभा के धनी हैं, हर काम में माहिर हैंलेकिन बुजुर्गों का हमारे समाज में एक विशेष स्थान है। जो काम बुजुर्ग अपने तुजुर्बे से कर सकते हैं। वह आज के युवा किताबें पढ़कर भी नहीं कर सकते। 


इसलिए बुजुर्गो का हमेशा पूरा सम्मान होना चाहिए और उन्होनें बताया कि भविष्य मे भी संस्था आश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच आदि की भी व्यवस्था में सहयोग करती रहेंगी । इस अवसर पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य राजीव डागर के अलावा रुद्र नारायण विकल्प आदि का विशेष सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...