अमेठी जनपद के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदलगढ गाँव में मिले कोरोना पाजिटिव व्यक्तियों के मिलने के कारण प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट घोषित कर सभी गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है
लेकिन बालू माफिया प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए क्षेत्र के (ढेकुली) छज्जूपुर गाँव से बेधडक बालू का खनन किया जा रहा है और ट्रैक्टर के जरिए इधर-उधर भेजा जाता है । जोकि काफी दिनों से बेखौफ़ चल रहा है । बालू माफिया भट्ठे का बहाना बना कर प्रतिदिन भारी मात्रा में खनन करते हैं और वहीं ये बालू माफिया प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर पीली मिट्टी की आड़ में बालू की सप्लाई करते हैं ।जबकि इस समय इस क्षेत्र में हाट स्पाट घोषित होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है लेकिन इन्हे न तो लोगों के जीवन की चिंता है न ही प्रसासन का खौफ ।
अमेठी से मनोज यादव की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment