रामपुर से सांसद एवं उत्तर प्रदेश की मौजूदा गंदी सियासत के शिकार हुए सांसद मो0_आज़म_खान साहब की पत्नी व पूर्व विधायक जनाब अब्दुल्ला_आज़म_खान साहब की वालिदा विधायक मोहतरमा तंजीम_फातिमा साहिबा कुछ दिन पहले वज़ू करते वक़्त पैर फिसलने से गिर पड़ी थीं।
और उनका कांधे में फ़्रैक्चर हो गया था । मगर अफसोस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने न तो कोई हाथ पैर मारे इस पर और न ही मौजूदा वक़्त में बड़े सपाई नेताओं ने किसी तरह का बयान दिया।
बताईए जिस इंसान की वजह से मुलायम सिंह यादव तक की मुसलमानों के बीच एक छवि बनी कि यह अपने हैं आज वो उसी पार्टी के अध्यक्ष सहित बड़े नेताओं के एक बयान के लिए तरस रहा है। भारतीय सियासत में अगर वफादारी की बात की जाय तो आज़म खान साहब एक मिसाल हैं जो इधर उधर की कूद काद से दूर रहते हैं और अपनी ज़ुबान पर अटल समाजवादियों के साथ ही रहे हैं हमेशा,अब जब पूरी पार्टी को उनकी जरूरत है तो सब ख़ामोश उनकी बंदी को नज़र अंदाज करके बैठे हैं। याद रहे इनकी गिरफ्तारी पर चुप्पी ही समाजवादी को बहुत नुकसान पहुंचायेगी,जिसका ख़ामियाजा इलेक्शन के वक़्त भुगतना पड़ जायेगा।
मौजूदा भारत की राजनीति की यह भयानक तस्वीर है, जब एक यूनिवर्सिटी बनाने वाला जेल में है अपने परिवार सहित, वहीं दूसरी तरफ घोटालेबाज़ और गुनाहगार भ्रष्ट नेता बाहर खुले में मौज़ कर रहे हैं।
सब कुछ याद रखा जायेगा।
भारत के सब एडिटर
आफ़ताब की रिपोट
No comments:
Post a Comment