Archives

बिलारी नगर में कोरोना की दस्तक एक मरीज निकला पॉजिटिव, मोहल्ला सील


बिलारी। बिलारी नगर में भी कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी है पहला मरीज मोहल्ला अंसारियान में निकला है जिसकी हालत गंभीर बताई गई है जो मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना पर सेहत महकमा और प्रशासन तत्काल हरकत में आ गए और संबंधित इलाका सील करके उसके परिजनों को घर में ही कोरंटाइन कर दिया है। 
   बताया कि चालीस वर्षीय अंसार हुसैन पुत्र नसरुद्दीन की शुगर बढ़ने पर कई दिन पहले विवेकानंद अस्पताल ले गए थे, वहीं उनका इलाज चल रहा था। अन्य लोगों के साथ उनका भी नमेना लेकर जांच को भेजा गया था रिपोर्ट आई तो अंसार हुसैन कोरोना पॉजिटिव निकले। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया  स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिवार के सभी तेरह लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया। की तैयारी कर दी और परिवार के लोगों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया। अंसार हुसैन आपस में तीन भाई हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी व चार बच्चे हैं। वहीं भाई के परिवार के लोगों का आना-जाना था। लिहाजा सभी तेरह लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। बताया कि अंसार हुसैन कपड़े का काम करते है,एसडीएम परिजनों के अनुसार पिछले तीन महीने से बाहर भी नहीं गए हैं। उप जिलाधिकारी संजय कुमार मीना, सीएमएस डॉक्टर संदीप गुप्ता, कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी के अलावा चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूरे अंसारियान को सैनिटाइजेशन कराने की तैयारी शुरू कर दी गई बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को सील कर दिया है। नगर में मरीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।

शाहबाद से सम्बददाता
इकबाल हुसैन अब्बासी की रिपोट

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...