Archives

【बिहार न्यूज़】में 25 जिलों में 146 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमित बढ़कर 4598, कोरोना से 30वीं मौत।

बिहार में शुक्रवार को देश शाम को 47 कोविड-19 संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4598 हो गयी।

वहीं, अररिया में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गयी। कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़कर 30 हो गयी।  गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। 

स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम को जारी कोरोना अपडेट में बताया कि इन 47 मरीजों में किशनगंज में 5, गया में 10, पूर्णिया में 1, दरभंगा में 4, रोहतास में 1, औरंगाबाद में 6, सीवान में 5, मुंगेर में 7, भोजपुर में 1, मुजफ्फरपुर में 2, गोपालगंज में 1, पूर्वी चंपारण में 3 और समस्तीपुर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई। 

इससे पहले स्वास्थय विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में 99 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  शिवहर में 7, भागलपुर में 10, बाँका में 1, सीवान में 1, बक्सर में 1, मुंगेर में 1, भोजपुर में 5, गोपालगंज में 2, खगड़िया में 4, नवादा में 8, जहानाबाद में 3, रोहतास में 12, कटिहार में 11, नालन्दा में 6, पूर्णिया में 1, किशनगंज में 2, अररिया में 5, समस्तीपुर में 10, लखीसराय में 4, शेखपुरा के 1 और दरभंगा में 4 संक्रमित मरीज की पहचान की गई। 

इस प्रकार, कुल 21 जिलों में 99 संक्रमित मरीज की पहचान की गई। 
 
2233 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अबतक 2233 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 113 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। उन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी और होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया। 

91 हजार 903 सैम्पलों की जांच की गई।


विभाग के अनुसार राज्य में अबतक 91 हजार 903 सैम्पलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। अभी तीन हजार सैम्पलों की प्रतिदिन जांच की जा रही है जबकि इसे बढ़कर 10 हजार सैम्पलों की प्रतिदिन जांच की तैयारी की जा रही है। तत्काल तीन हजार जांच बढ़ाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

3311 प्रवासियों को कोरोना संक्रमित पाया गया


विभाग के अनुसार अबतक सैम्पलों की जांच के क्रम में 3311 प्रवासियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें दिल्ली से लौटे 795, महाराष्ट्र से लौटे 778 और गुजरात से लौटे 538 प्रवासियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। 

बिहार से सम्बददाता

आफ़ताब की न्यूज़

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...