Archives

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की कब और बुलबुल इकाई द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया गया संदेश|

पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के नन्हे-मुन्ने कब और बुलबुल ने वृक्षारोपण तथा पौधों को पानी देकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया

संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था विभिन्न जन जागरण अभियानो का आयोजन कर रही है  इसी कड़ी में विद्यालयो को हरा भरा रखने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला किशोरपुर में जिला प्रशिक्षक सुनील चौहान के नेतृत्व में मीरा, कुसुम, शोभा, दक्ष देव भावना, निशांत, रिंकी, मोहिनी, खुशी, कृष्ण, बरखा आदि कब और बुलबुल ने वृक्षारोपण किया तथा पौधों को पानी देकर रखरखाव करने का कार्य किया गौरतलब है कब और बुलबुल भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की सबसे छोटे बच्चों की इकाई है इसमें कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थी आते हैं इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को कोरोना से जागरूक करने के लिए मास्क भी वितरित किए तथा इस अवसर पर डीओसी गाइड बिरजन रानी सुशील तेवतिया मोनिका मुक्ता शर्मा सुनील चौहान आदि के द्वारा पर्यावरण को बचाने की शपथ भी दिलाई|

No comments:

Post a Comment

लॉकडाउन में गौ तस्करो के हौसले बुलंद।

सुशांत केस में केंद्र ने CBI जांच को दी हरी झंडी, बिहार सरकार ने की थी सिफारिश।

केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार सरकार की सीबीआई ज...